तू बसा है हमारी यादों में, जो चला गया छोड़कर बहुत आएगा आँखों में। जब से हमने संभाला था होश तुझे लहलहाते पाया था अपने आँगन में। अब जब तुझे मिटा दिया जाएगा यहाँ से,हमारे दिल का एक कोना अंधेरा हो जाएगा। अब जेठ की चिलचिलाती धूप में ,वो सुकून भरा नज़ारा न होगा। गुज़रने वाले मुसाफिरों का अनायास ठहरना न होगा ,और हम भी शायद अब घर से बाहर न निकलें दोपहर में, क्योंकि तुम्हारे स्थान का यह सुनापन हमारी आँखों में खटकेगा । याद आएगा हमें तुम पर वो फूलों का खिलना,झुलसाती हुई गर्मियों में वो ठंडी छाँव देना। सोचते हैं अब सुबह-शाम हम किसकी पत्तियाँ बुहारेंगे,तुम्हारे बिना लोग हमारे घर का पता कैसे पहचानेंगे। तुम तो एक पल में छोड़ जाओगे हमें वर्षों साथ रहने के बाद,पर क्या कभी सोचा है तुमने …………………….
हेलो
मैं चेतन कुमार गुप्ता मैं एक शिक्षक हूँ मैं पिछले 15 वर्षों से शिक्षक के रूप मैं देश की सेवा करने का प्रयास कर रहा हूँ अपने इस कार्य को मैं व्यवसाय से अधिक जिम्मेदारी मानकर करने का सदैव प्रयत्न करता रहता हूँ जहाँ तक मेरी पढाई लिखाई का सवाल है मैंने इलेक्ट्रॉनिक्स विषय मैं मास्टर डिग्री की है उसके बाद बी एड किया था
मुझे कवितायेँ लिखने का शौक स्कूल के दिनों से ही है मुझे मुख्य रूप से दर्द प्रेम व्यथा संस्कारों की कवितायेँ लिखना पसंद है
Leave a Reply